Uncategorized

श्री नव जागरण गणेशोत्सव समिति द्वारा सजाई गई है श्री गणेश दरबार

गोल बाजार के पास स्थित गोला बीड़ी धमतरी में दरबार में आकर्षक श्री गणेश की प्रतिमा निहारने लग रही भक्तो की कतार


धमतरी। जिले में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। माहौल भक्तिमय है, शहर में कई गणेशोत्सव समितियां है जिनके द्वारा भव्य व आकर्षक प्रतिमा विशेष साज सज्जा के साथ विराजित की गई है। जिसमें श्री नव जागरण गणेशोत्सव समिति गोला बीड़ी भी शामिल है। समिति द्वारा गोल बाजार के पास सालों से श्री गणेश की भव्य प्रतिमा विराजित की जा रही है। इस साल भी गणेश दरबार सजाया गया है जो भक्तो में आकर्षक का केन्द्र है। मंदिर स्वरुप पंडाल में विराजित मनमोहक श्री गणेश के दर्शन हेतु रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। बता दे कि श्री नव जागरण गणेशोत्सव समिति गोला बीड़ी जिले की प्रसिद्ध चर्चित समिति है जिनके द्वारा सालों से अलग-अलग थीम पर झांकी भी बनाई जाती रही है। लोगो में गोला बीड़ी में विराजित प्रतिमा को लेकर हमेशा उत्सुकुता रहता है। इस बार भी समिति ने भक्तों के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए श्री गणेश दरबार सजाया है। जिसमें समिति के मोहित पारख, रजत नाहर, भव्य राखेचा, नीरज दुग्गड़, राहुल, तरुण, अभिषेक दुग्गड़, हार्दिक लुंकड़, पिंटु सोनी, मयुर सोनी, प्रथम पारख, गोलु लोढ़ा, तेजस, मयंक, रौनक, नमन, यश, हरीश, महावीर, गौरव, निर्मल, वैभव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!