Uncategorized

आकर्षक झांकियों को निहारने सुबह तक डटे रहे हजारों भक्त

कुरुद में शांति व सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ गणेश झांकी व विसर्जन

अध्यक्ष ज्योंति भानू चन्द्राकर ने दी समिति सदस्यो व नगर वासियों को बधाई, सहयोग के लिए जताया आभार

कुरुद। कुरूद नगर मे श्री गणेश विसर्जन झाँकी उत्सव 2025 का आयोजन बोल बम सेवा समिति द्वारा मुख्य स्वागत मंच नगर के हृदय स्थल पुराना बांजार चौक कुरुद में संपन्न हुआ, नयनाभिराम झाकियां लगभग दो दर्जन के संख्या में आकर्षण का केंद्र रहा। गणेश झांकी निर्विघ्न शांतिमय वातावरण में सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। बप्पा के विसर्जन में प्रशासन और समितियों के सदस्यों का सहयोग मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका के अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, बोल बम सेवा समिति प्रमुख भानु चन्द्राकर, समिति के पदाधिकारियों में सुभाष अग्रवाल, नंद आमदे, शरद पंडा, किशोर यादव, सुनील चन्द्राकर, भारत साहू, खुबलाल चन्द्राकर, प्रभात बैस, मूलचंद सिन्हा, खिल्लू देवांगन, कमल शर्मा, भारत भूषण पंचायन, पार्षदगण मिथिलेश बैस, रवि मानिकपुरी, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, गणमान्य नागरिकों में बसंत सिन्हा, शेखर चन्द्राकर, रवि चुनमुन, भारत ठाकुर, बादल चन्द्राकर, अनुराधा साहु, सत्यम चन्द्राकर, केशव चन्द्राकर, राजकुमार, राधे चन्द्राकर, शुभम कुमार, हनी खत्री, मुकेश कश्यप, भूपेन्द्र छोटू, विक्की सिन्हा, नवीन चन्द्राकर, दीलिप टंडन, नारायण साहु, ज्ञानेश्वर चन्द्राकर, खोमन, नीरज कुमार, मनीष अग्रवाल, भूखन सेन सहित बोल बम समिति के सैकड़ों सदस्यगण आयोजन को सफल बनाने में सम्मिलित हुए. मंच का संचालन प्रभात बैस, केशव चन्द्राकर, कमल शर्मा ने किए आभार प्रदर्शन बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने किए, उक्त कार्यक्रम के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरूद द्वारा नगर वासियों को व समिति सदस्यों को बधाई दी गई। साथ ही सहयोग के लिए आभार जताया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर एवं शासन-प्रशासन, मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!