रामधुनी के आयोजन से जनमानस में धर्म के प्रति जागरुकता का भाव आता है — कविता योगेश बाबर


धमतरी। ग्राम बोदाछापर में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया आयोजन के अंतिम दिवस समापन अवसर की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर थी अध्यक्षता ब्रजेश जगताप जनपद सदस्य ने की। श्रीमति बाबर ने कहा कि आज पितृ का पावन पर्व है आज हम अपने पितरों को वर्ष भर के लिए विदाई देंगे आयोजन समिति द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत ही अच्छा धार्मिक वातावरण एवं आपसी भाइचारा प्रेम सौहाद्र्र का निर्माण होता है श्रीमती बाबर ने ग्रामवासियों को आने वाले शारदीय नवरात्र पर्व की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रजेश जगताप ने कहा कि राम नाम का गुणगान करने से मनुष्य को समस्त पापो से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।