Uncategorized

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है – कविता योगेश बाबर

जिला पंचायत सदस्य ने किया खम्हरिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन


धमतरी। नव युवा मितान क्लब एवं ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम खम्हरिया में किया गया उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी थीं श्रीमती बाबर ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारे भारत की संस्कृति व परंपरा का बहुत ही पुराना खेल है मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीना है तो खेल कूद एवं व्यायाम को अपने जीवन में अपनाना होगा क्योंकि खेल कूद एवं व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन में अच्छे विचार और अच्छी भावना जागृत होती है कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया इस अवसर पर प्रकृति जितेंद्र यादव सरपंच रवि कुमार ध्रुव पूर्व सरपंच घनश्याम साहू भूपेन्द्र निषाद गेंदलाल नेताम लोमस यादव चंद्रकांत साहू सोनू राम साहू व ग्राम विकास समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!