भाजपा नगरी मंडल में हुई विकसित भारत एवं जीएसटी फॉर्म-02 विषयक संगोष्ठी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है - नेहरू निषाद

नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के पेंशनर्स भवन में विकसित भारत एवं जीएसटी फॉर्म-02 विषयक संगोष्ठी एवं मंडल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के पेंशनर समाज के प्रबुद्ध जनों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साथ ही जीएसटी पर दी गई छूट को जन-हितैषी कदम बताते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने देश के शौर्य, विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे नए भारत का स्वर्णिम युग करार दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा एवं वरिष्ठ नेता रवि दुबे ने जीएसटी फॉर्म-02 पर प्रकाश डालते हुए इसे व्यापारी वर्ग एवं पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत बताया। मंडल प्रभारी रवि दुबे ने वहां उपस्थित समस्त लोगों को स्वदेशी अपनाने हेतु संकल्प दिलवाया कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने भी संबोधित किया इस अवसर पर निषाद समाज की ओर से आयोग अध्यक्ष बने नेहरू निषाद का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में दीपेश निषाद, हरक निषाद एवं अश्वनी निषाद ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के अध्यक्ष आर एल देव अंगद राम बनपेला जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम वरिष्ठ वाजपेई कमल डागा बोथली मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल साहू जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू गुरु प्रसाद साहू अंबिका ध्रुव नरेंद्र नाग नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहराअश्वनी निषाद देवचरण ध्रुव शंकर देव डगेश्वरी साहू सरपंच नर्सिंग मरकाम सोशल मीडिया प्रभारी दानवीर मरकाम अलका गजपाल शकुन कश्यप आदि उपस्थित रहे।

