Uncategorized

छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर मे पूर्व विधायक होरा ने सहपत्निक पूजा अर्चना कर कराया नवकान्या भोज

दुर्गा अष्ट्मी की पूजा हमें सद्गुण अपनाने और जीवन में नैतिकता व विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है-गुरूमुख सिंह होरा

छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने सपत्निक पूजन, हवन किया। हवन पूजन के पश्चात् नव कन्या भोज भी कराया तथा क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कन्या में माता दुर्गा का दिव्य रूप विद्यमान होता है, इसलिए उनका पूजन करने से घर और जीवन में शांति, सौभाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। दुर्गा अष्ट्मी की पूजा हमें सद्गुण अपनाने और जीवन में नैतिकता व विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। एस अवसर पर बड़ी संख्या मे माता के भक्त एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!