Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी हर नागरिक के कल्याण लिए है प्रतिबद्ध -मोनिका देवांगन

दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग मापन हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन

समाज कल्याण विभाग जिला धमतरी के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग/कटे हाथ पैर कैलीपर्स मापन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर समाज कल्याण एवं डॉक्टर्स की मदद से जरूरतमंद को कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु मापन किया गया ।समाज कल्याण विभाग के द्वारा आगामी दिनों जरूरतमंद को नि: शुल्क कृत्रिम हाथ पैर प्रदाय किया जाएगा। शिविर में जिला धमतरी से विभिन्न ग्राम पंचायत से जरूरतमंद लोग पहुंचकर सेवा का लाभ लिए। इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा की यह प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर को सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जरूर मंद लोगों के सुविधा और समस्याओं के निवारण हेतु विभिन्न विभाग के माध्यम से शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे पात्र हितग्राही एवं जरूरतमंदों को शिविर के माध्यम से पर्याप्त सुविधा मिल सके और उनकी आवश्यकता पूरी हो सके।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल श्री ऋषभ देवांगन समाज कल्याण विभाग उपसंचालक डॉक्टर मनीष पांडे सुमित जायसवाल , विभाग की कर्मचारी गण बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!