Uncategorized
महापौर रामू रोहरा ने विजयदशमी की क्षेत्र वासियों को दी बधाई
समाज में व्याप्त कुरीतियां, अहंकार,नशा को हटाना ही सही मायने में दशहरा का मतलब है: रामू रोहरा

धमतरी। असत्य पर सत्य की जीत का पाव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। विजयदशमी पर लोगों में उत्साह है।इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा असत्य पर सत्य की, अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है दशहरा इसमें ही समाज के सकारात्मक बदलाव के साथ एक नई क्रांति का सूत्रपात होता है जिसके लिए हम सभी को योगदान देना चाहिए।सामाजिक बुराइयों,नशा के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद करते हुए समाज से उसे समूल नष्ट करने की प्रेरणा देता है प्रभु राम का जीवन चरित्र।यही विजयदशमी पर्व की सार्थक का पवित्र संदेश भी है। घर के आसपास, समाज में जो कुरीतियां,गंदगी है उसे हटाना ही दशहरे का महत्व है। अपने अंदर के अहंकार को भी मिटाना ही सही मायने में रावण दहन है।

