Uncategorized

ग्रामीण खेल संस्कृति को मिलेगा नया आयाम, सांसद खेल महोत्सव 17 अक्टूबर को

कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में दिखेगा खिलाड़ियों का जज़्बा

धमतरी-युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण स्तर पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा फिट इंडिया मूवमेंटके उद्देश्य को साकार करने हेतु सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बाबू पंडरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा।इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागृत करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा जिले के ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न खेलों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हरीश भुआर्य को संयोजक नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में डॉ. शोभाराम देवांगन (शा. उ. मा. वि. धमतरी), श्री नितिन बनवासी (राजस्व उप निरीक्षक), ओंकार पटेल (शा. उ. मा. वि. सम्बलपुर), श्री राजेश बंजारे (शा. उ. मा. वि. बारना), श्री खिलेन्द्र साहू (सेजेस हटकेशर) एवं श्रीमती हुमिता साहू (शा. उ. मा. वि. कुर्रा) जिम्मेदारी निभाएंगे।खो-खो प्रतियोगिता के संयोजक श्री सुनील सिन्हा (शा. उ. मा. वि. सोरम) होंगे। सह-संयोजक के रूप में कामता प्रसाद चौबे, प्रदीप सिन्हा, संदीप सिन्हा, नवनीत पचौरी एवं महेश नागराज को नियुक्त किया गया है।वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक गिरीश गजपाल (न.पा. उ. म. वि. धमतरी) होंगे, जबकि सह-संयोजक के रूप में संजय गुप्ता, गोपेश साहू, प्रखर श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा सिन्हा एवं सतीश सोनबेर अपनी भूमिका निभाएंगे।एथलेटिक्स के संयोजक लोकेश कुमार साहू (गोकुलपुर, सेजेस) रहेंगे। उनके साथ सह-संयोजक के रूप में श्री हेमंत यादव, सनद साहू, राजकुमार सिन्हा, तामेश्वर साहू, प्रणय यादव, श्रीमती निर्मला सिन्हा एवं श्री रेवेन्द्रपुरी गोस्वामी शामिल होंगे।सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को फिट धमतरी फिट छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!