Uncategorized

पेंट द सिटी चमकारी अभियान के तहत शहर की दीवारें बन रही कला का केंद्र

जिला प्रशासन एवं निगम की अनूठी पहल: आज से वाल पेंटिंग प्रारंभ, 2 नवंबर तक अपनी कला को दीवाल पर निखारने का मिलेगा मौका

विजेता को मिलेगा 21,000 का पुरस्कार

धमतरी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में पेंट द सिटी (चमकारी) अभियान के तहत शहर की चयनित दीवारों पर वॉल पेंटिंग का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की दीवारों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से सुंदर और जीवंत बनाना है।
इस आयोजन में प्रतिभागियों को चिन्हांकित दीवारों पर बॉक्स के रूप में क्षेत्र दिया गया है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेशों, संस्कृति और स्वच्छता की झलक को चित्रों में उतार रहे हैं। दीवारों पर बन रहे ये शानदार चित्र न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों का ध्यान भी आकर्षित कर रहे हैं।
आयोजन के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित होगा मतलब इस दिनाक तक सभी प्रतिभागी को अपनी पेंटिंग पूर्ण करनी होगी, बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले कलाकार या व्यक्ति को 21,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू.15000 पुरस्कार दिया जाएगा।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पेंट द सिटी जैसे आयोजन न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में सहायक हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अभियान से धमतरी की दीवारें अब रचनात्मकता और चमकारी के रंगों से सराबोर होती नजर आ रही हैं। आज प्रतियोगिता की शुरुवात करने के लिए आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर, पार्षद चंद्रभागा साहू, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!