Uncategorized

देव उठनी एकादशी पर महापौर रामू रोहरा ने दी शुभकामनाएँ

धमतरी। देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने समस्त नगरवासियों को हृदयपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
महापौर रोहरा ने कहा कि देव उठनी एकादशी का पर्व आस्था, भक्ति और नवउत्साह का प्रतीक है। भगवान विष्णु के शयन से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, सौहार्द और मंगल वातावरण का संचार करता है।उन्होंने कहा कि ये पर्व हमर संस्कृति, आस्था अउ परंपरा के गाथा है एकता अउ विश्वास के प्रतीक हे।महापौर ने सभी नागरिकों से स्वच्छता, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म और सेवा के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!