वंदेमातरम विद्यालय मे दिखा मां भारती को समर्पित राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का शौर्य

वंदे मातरम विद्यालय की प्रथानुसार विद्यालय में मां भारती के शौर्य को नमन करते हुए प्रतिदिन ध्वजारोहण ,राष्ट्रगान, हमारी संस्कृति एवं स्वदेश के प्रति प्रेम को समर्पित विजय गीत एवं प्रार्थनाएं और इसके साथ शौर्य एवं पराक्रम में स्वयं को प्रशस्त करते हुए वंदेमातरम राष्ट्रगीत का गायन किया जाता है । यहां विद्यार्थी परस्पर एवं शिक्षकों को भी वंदेमातरम से ही अभिवादन करते हैं।
मातृभूमि के प्रति अनन्य भक्ति एवं अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा जगाना वंदे मातरम विद्यालय की प्राथमिकता रही है । इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्वदेश स्वधर्म एवं मां भारती का अनन्य सेवक बनाने हेतु विद्यालय सदैव प्रयत्नरत रहता है।आज वंदे मातरम के साथ मां भारती की जय घोष करके विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्य पथ पर हमेशा अडिग रहने की प्रतिज्ञा ली है। वंदे मातरम विद्यालय अपने बच्चों के साथ देश के सभी भावी कर्णधारो के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।
