Uncategorized

शहर के प्रत्येक गार्डन को सुंदर बनाने चलेगा विशेष सफाई अभियान, रमसगरी गार्डन से हुई शुरुआत

आयुक्त प्रिया गोयल व उपायुक्त पीसी सार्वा ने उद्यान का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश


धमतरी। धमतरी शहर के हर गार्डन को संवारने के काम की शुरुआत हो चुकी है, इसी तर्ज पर रमसगरी गार्डन की साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई। शहर में ठंड के दस्तक के साथ ही अब प्रात: भ्रमण की शुरुआत भी हो चुकी है तथा इसकी संख्या में वृद्धि हो रही है। बारिश के बाद उग आए झाड़ी एवं खरपतवार इत्यादि को हटाने का काम प्रारंभ हो गया है, पाथवे को भी क्लियर किया जा रहा है। शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा एवं प्रिया गोयल आयुक्त के निर्देश पर शहर के सभी उद्यानों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। ताकि उद्यानों में आने वाले नागरिकों को उद्यान में अच्छा माहौल मिल सके। नगर निगम ने भी अपील की है कि उद्यान को साफ सुथरा रखा जाए, कचरे को केवल डस्टबिन में ही डाला जाए और इधर-उधर न फेंका जाए। उद्यानों की सफाई देखने निगम आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने उद्यान का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। वही मछुआरा समिति के सहयोग से तालाबों में भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के नागरिक भी सफाई अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। महापौर परिषद के सदस्य एवं खाद्य विभाग के प्रभारी पिंटू यादव ने भी रमसगरी गार्डन को लेकर अच्छी पहल की है उन्होंने लाइट को संवारने की दिशा में काम करना प्रारंभ कर दिया है। मुख्य हाई मास्क लाइट को सुधार कर उसे चालू कर दिया गया है तथा पाथवे की लाइट को 3 वार्ड के पार्षद निधि के सहयोग से लाइट लगाने की सहमति प्रदान की गई है। प्रमुख रूप से बनिया पारा, रामसागर पारा एवं पोस्ट ऑफिस वार्ड के पार्षदों ने शहर के प्रमुख उद्यान रमसगरी तालाब में लाइट को सुधारने की दिशा में अच्छी पहल की है। तीनों वार्ड से घिरा हुआ यह उद्यान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है काफी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। जिसको लेकर निगम ने उद्यानों को सुंदर करने का काम प्रारंभ कर दिया है। भविष्य में यहां पर एमपी थियेटर का भी प्लान चल रहा है, जो लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा जरिया बनेगा। महापौर परिषद के सदस्य पिंटू यादव ने चौपाटी की तर्ज पर इस उद्यान के रखरखाव एवं संचालन पर भी काम करना प्रारंभ कर दिया है, ताकि यह उद्यान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!