Uncategorized

अरौद मंडाई मेला में विकास की सौंगाते:विधायक ओंकार साहू ने रखा डूबान क्षेत्र में नए निर्माणों का आधार


धमतरी। अरौद डुबान में मंडाई मेला अवसर पर विधायक ओंकार साहू के मुख्य अतिथ्य में आज विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्राम अरौद के सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण का भूमिपूजन कर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण एवं लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया।ग्राम उरपुटी में निषाद समाज सामुदायिक भवन तथा शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया , जो स्थानीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और सामुदायिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम पटौद में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन कर भवन को पुन: उपयोगी, सुरक्षित एवं जनसुलभ बनाने की पहल की गई।विधायक ओंकार साहू ने वक्तव्य में कहा धमतरी विधानसभा के डुबान क्षेत्र के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है। हम हर ग्राम में ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोगों के जीवन को सरल और बेहतर बनाएँ। आज जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, वे ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे और सामाजिक गतिविधियों को नया आधार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में तानाजीराव रणसिंह जोन अध्यक्ष , श्रीमती संगीता नेताम सरपंच , जयंत नेताम जनपद सदस्य , अम्बिका सिन्हा , मणिराम तारम,भारत साहू , डोमार सिंह ध्रुव, पारसमणि साहू , चित्तेंद्र साहू , चिन्ताराम सत्यवान ध्रुव, मोती यादव, बालसिंग पटेल आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!