Uncategorized

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न,करण मल्होत्रा, सुष्मिता सोम, अर्जुन मल्होत्रा, चारवी मढ़रिया बने विजेता

धमतरी. छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा 4 से 6 अगस्त, 2023 तक गुजराती समाज भवन, बनियापारा, धमतरी में आयोजित “प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023” में यूथ अंडर -19 (यूथ) तथा यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग कल सम्पन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक प्रकाश सिंह कछवाहा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने किया तथा विशेष अतिथि मदन मोहन खंडेलवाल, डा. प्रभात गुप्ता एवं दिलीप लोधा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव प्रदीप जोशी, सह सचिव प्रेमराज जाचक, धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष पराग दोषी, सचिव राजेश शर्मा, टूर्नामेंट डायरेक्टर विनय बैसवाडे एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – के कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है.यूथ अंडर -19 (यूथ) बालक वर्ग विजेता – करण मल्होत्रा (रायपुर),उपविजेता- अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) 4 – 2 यूथ अंडर -19 (यूथ) बालिका वर्ग विजेता – सुष्मिता सोम (बिलासपुर), उपविजेता – अंचल बरेठ (रायपुर) 4 – 0 यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- विजेता – अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर), उपविजेता- सिद्धा धुपड़ (रायपुर) 3 – 1 .यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:- विजेता – चारवी मढ़रिया (दुर्ग), उपविजेता- सिया मेघानी (बिलासपुर) 3 – 0. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर शिशिर गुप्ता एवं पी.एन. मजुमदार थे।उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से टूर्नामेंट डायरेक्टर विनय बैसवाड़े ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!