उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग टीम द्वारा वन्यप्राणी सांबर के शिकार के 12 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार, अन्य फरार
पेट्रोलिंग टीम, स्पाई कैमरा एवं डॉग स्क्वाड एवं गोपनीय सूचना की मदद से शिकारी गिरफ्त में

जुर्म में 3-4 गाँव के व्यक्तियों के शामिल होने के सबूत, जप्त अवयवो को फॉरेंसिक लैब भेजने की तैय्यारी
अरुण पांडेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, श्रीमती सत्तोविशा समाजदार मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर छत्तीसगढ़, वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद छत्तीसगढ़, के कुशल मार्गदर्शन में एंटी पोविंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद को कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र के पेट्रोलिंग चमिको द्वारा दिनांक 15 दिसंबर को शेश्पगार जलप्रपात के पास गश्ती के दौरान अज्ञात वन्यप्राणी के खून के छींट मिले. कैमरा ट्रैप फुटेज खंगालने एवं गोपनीय सूचना के आधार पर पतासाजी करने पर पता बला कि ग्राम सिहार के व्यक्तियों के द्वारा 11 दिसंबर को अपने ग्रामीण स्तर में ग्राम डंड़ईपानी में देवी देवता जातरा कार्यक्रम में गये हुए थे। दुसरे दिन 12 दिसंबर को ग्राम सिहार के 12 व्यक्ति, ग्राम डंडईपानी के 02 व्यक्ति एवं विंहरापारा के 03 व्यक्ति के द्वारा उदंत्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में 01 नग नर सांभर का तीर धनुष से अवैध शिकार किया गया है और कच्चा मांस को आपस में नांटकर अपने-अपने घर लाया गया है।16 दिसंबर को सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) के द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर (सामान्य) के मांग अनुसार तलाशी पत्रक जारी कर वन परिक्षेत्र मैनपुर (सामान्य) एवं उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के बन अमलों के उपस्थिति में तलाशी पत्रक के अनुसार उनके घर एवं बाड़ी का निगमानुसार विधिगत तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान महादेन पिता घांसी, कमार उम्र 45 वर्ष के घर से तीर 02 नग, धनुष 01 नग, क्लच वायर के जंगली सुअर का फंदा 04 नग, बृजलाल पिता नवल कमार उम्र 34 वर्ष के घर से तीर 04 नग, धनुष 02 नग, कांटा तीर 03 नग, जंगली सुअर का मांस 342 ग्राम, पुसत पिता गंगाराम कमार उम्र 32 वर्ष के घर से फंदा,राधेश्याम पिता नवल, कमार, उम्र 25 वर्ष के घर से तीर 03 नग, धनुष 02 नग, वन्यप्राणी सांभर का मांस 168 ग्राम मांस, 02 नग सांभर के सींग बरामद हुआ। जिसे सभी के समक्ष जप्त किया गया।17 दिसंबर को महादेव पिता घांसी, कमार, बृजलाल पिता नवल कमार द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया एवं वन अमले को 01 नग नर सांभर का अवैध शिकार किये गये स्थान का शिनाख्त के लिए घटना स्थल लाया गया। टीम को अवैध शिकार किये गये सांभर का अपशिष्ट पदार्थ हड्डी, मांस टुकड़ा करने में उपयोग किये गये लकड़ी सांभर मांस का सब्जी बनाने का चुल्हा का चिन्ह पाया गया। सभी उपयोग में लाये गये सामान को जप्त किया गया एवं घटना स्थल का पंचनामा एवं फोटो विडियों ग्राफी लिया गया।दिनांक 18 को महादेव पिता घांसी, कमार उम्र 45 वर्ष बृजलाल पिता नवल कमार उम्र 34 वर्ष पुसद्ध पिता गंगाराम कमार उम्र 32 वर्ष राधेश्याम पिता नवल, कमार, उम्र 25 वर्ष बिरसिंग सोरी पिता सोनुराम सोरी उम्र 55 वर्ष जमी लाल नेताम पिता समारू नेताम उम्र 50 वर्ष, गांड़ाराम सोरी पिता घिनुराम सोरी, उम्र 35 वर्ष मोती राम पिता फूलसिंग कमार उम्र 27 वर्ष, अभिमन्यु सोरी पिता लब्बू सोरी, उम्र 28 वर्ष नोहर लाल सोरी, जगसिंह सोरी कमार, उम्र 20 वर्ष सांतु राम नेताम पिता मंगलुराम नेताम कमार, उम्र 41 वर्ष खामेश्वर सोरी पिता वित्ताराम सोरी उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध सबूत पाये जाने पर श्री ओम प्रकाश राव वनरक्षक, के द्वारा वन्य प्राणी सांभर का अवैध शिकार का पी.ओ.आर. नं. 10/09 17 दिसंबर के तहत् बन अपराध पंजीबंद्ध किया गया। विवेचना अधिकारी श्री कोमल बिसेन, उपवनक्षेत्रपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ताराझर के द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,27,29,30,31,39,44,50,51,52 के तहत् आरोपियों को गिरफ्तार कर श्रीमान न्यायायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण के शेष अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जिनका पता साजी किया जा रहा।उक्त कार्यवाही में सहायक संचालक उदंती, नोडल एन्टीपोचिंग श्री गोपाल कश्यप, वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती श्री देव नारायण सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर (सामान्य), सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देहारगुहा, परिसर रक्षी देहारगुड़ा एवं एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद विशेष योगदान रहा।

