Uncategorized

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का भखारा में स्वागत, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन से विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नगर आगमन पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद का नगर पंचायत एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात आयोजित चर्चा में पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन से चर्चा के दौरान शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अन्य विषयों पर अध्यक्ष को अवगत कराया गया। आयोग अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और शासन के लोक कल्याण कारी विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!