भाजपा का एसआईआर को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, निगम सभापति कौशल्या देवांगन हुई शामिल

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा (स्टेट इन्फॉर्मेशन रिफॉर्म/संगठनात्मक विषय) के संबंध में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरदिया साहू समाज भवन, धमतरी में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश स्तर से भाजपा के प्रवक्ता का आगमन हुआ और उन्होंने कार्यकर्ताओं को विषय की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ने एस आई आर के महत्व, उद्देश्य एवं संगठन को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एस आई आर के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप अनुशासित होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर धमतरी नगर निगम की सभापति कौशल्या देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है और ऐसे प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता के मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

