नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के ध्यानाकर्षण पर हुआ सड़क मरम्मत कार्य

भखारा नगर में सड़क की खराब स्थिति के कारण सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति के बाइक से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही रोहिणी साहू एवं संतोष साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन से चर्चा कर मामले से अवगत कराया।
नंप अध्यक्ष श्रीमती जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एडीबी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। उनके हस्तक्षेप एवं त्वरित पहल के बाद संबंधित विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर सड़क की त्वरित मरम्मत (रिपेयरिंग) का कार्य कराया गया, जिससे आवागमन करने वाले नागरिकों को राहत मिली।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होने से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। नगर पंचायत प्रशासन का यह कदम जनहित और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।