गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन,जिले भर से 11580 विद्यार्थी हुए शामिल

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में जिला धमतरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 11580 विद्यार्थी शामिल हुए।जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराना एवं देश के लिए एक श्रेष्ठ संस्कार वान नागरिक तैयार करना है।यह परीक्षा कक्षा 5वीं से 12वीं तक एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं शामिल होते हैं।यह परीक्षा 22 राज्यों में 11भाषाओ में आयोजित किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए ब्लाक, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाता है। इस परीक्षा में धमतरी ब्लाक से 3413,कुरुद से 2413, मगरलोड से 2039, भखारा से 1519 विद्यार्थी एवं महाविद्यालय से 289 विद्यार्थी शामिल हुए। सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग के लिए शालाओं एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रभारी शिक्षकों के प्रति आभार प्रदर्शन के लिए जिला समन्वयक दिलीप नाग,भा सं ज्ञा परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एल के यादव, वरिष्ठ परिजन धनवंतरी नाग, राजकुमार साहू, डॉ रामचंद्र मेश्राम, पुरषोत्तम निर्मल कर के साथ सभी परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।
