नवागांव वार्ड ने की इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी 120 रनो से जीत दर्ज
नवागांव ने बनाया 156 रन जवाब में परसतराई की टीम हुई 36 रनो पर आलआउट
शुभम साहू बने प्लेयर आफ द मैच, 27 बाल में बनाए 64 रन, लिए 2 विकेट

धमतरी। मिशन ग्राउंड में रोजाना दुधिया रोशनी में धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच जारी है। कल प्रतियोगिता के तहत 3 मैच खेले गए। सभी मैच 10 ओव्हर के रहे। पहला मैच साल्हेवारपारा व शंकरदाह के मध्य खेला गया जिसमें साल्हेवारपारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाया। जबाव में शंकरदाह की टीम ने मात्र 7.1 ओव्हर में 37 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार साल्हेवारपारा ने 70 रनो के विशाल अंतर मैच जीता। प्लेयर आफ द मैच गौरव नागेश रहे जिन्होने 12 गेंदो पर 31 रन बनाए जिसमें 3 छक्के, 3 चौके लगाए। दूसरा मैच हटकेशर व डाकबंगला वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें हटकेशर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 92 रन बनाए। जवाब में डाकबंगला वार्ड की टीम ने 9 विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर हटकेशर वार्ड 26 रनो से मैच जीत लिया। कृष्णा बेहरा जिन्होने 22 बाल में 40 रन बनाए, प्लेयर आफ द मैच रहे उन्होने 5 छक्के, 2 चौके लगाए। अंतिम मुकाबला नवागांव वार्ड व परसतराई के मध्य खेला गया जिसमें नवागांव वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में परसतराई की टीम ने मात्र 7.4 ओव्हर में 36 रन पर आलआउट हो गई। इस नवागांव वार्ड ने रिकार्ड 120 रनो मैच जीत लिया। जो इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। शुभम साहू प्लेयर आफ द मैच रहे, जिन्होने 27 बाल में 64 रन बनाए जिसमें 7 छक्के व 4 चौके शामिल रहे और 2 ओव्हर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए।
कल से होंगे क्वार्टर फायनल के मुकाबले
डीपीएल 7 के तहत लीग आज प्री-क्वार्टर फायनल मैचो का अंतिम दिन है। वहीं कल से क्वार्टर फायनल के मुकाबले होंगे। आज गुरुवार को 3 मुकाबले होंगे। जिनमें पहला मैच भटगांव वर्सेस महात्मा गांधी वार्ड, दूसरा मैच पोस्टआफिस वार्ड वर्सेस अम्बेडकर वार्ड व तीसरा मैच अरौद वर्सेस रामपुर वार्ड के मध्य मैच होंगे। वहीं कल 23 जनवरी को पहला मैच रिसाईपारा वर्सेस मकेश्वर वार्ड के बीच अंतिम प्री-क्वार्टर फायनल मैच खेला जाएगा। इसके पश्चात क्वार्टर फायनल के मुकाबले शुरु होंगे।