पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न
महापौर रामू रोहरा , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय जैन, सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर रहे मौजूद

धमतरी – पीएम श्री मेहतरुराम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रथम नागरिक रामू जगदीश रोहरा , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय जैन सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर विधायक प्रतिनिधि ज्ञानचंद सिन्हा मिथलेश चन्द्राकर सदस्य (शाला विकास समिति) ने मां सरस्वती के मूर्ति पर तिलक व माल्यार्पण करके श्लोकोच्चारण के साथ हुआ।
संस्था के प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम महापौर रामू जगदीश रोहरा ने सभी वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुएअपने उद्बोधन में कहा स्कूल के प्रार्थनास्थल पर शेड निर्माण और शेड के नीचे बैडमिंटन स्पाट निर्माण की घोषणा की.तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय के पीछे की जगह को बच्चों के खेल मैदान के लिए जल्द ही राज्यस्तर पर स्वीकृति प्रदान करने की बात कही।वार्षिक उत्सव के अवसर पर
बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। पिछले सत्र 2024-25 में एकेजी से बारहवीं तक के विद्यार्थी अपने कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अलग अलग विधाओं के लिए मोमेंटो ,मेडल व प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के करकमलो द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक स्टाफ अभिभावकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
