Uncategorized

वन्देमातरम स्वर्णिम भारत थीम अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि क़े रूप मे उपस्थित रही जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के साल्हेवार पारा सेवा केंद्र के तत्वावधान में वंदे मातरम स्वर्णिम भारत थीम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का शुभ आयोजन उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कविता बाबर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी सरिता बहन संचालिका ब्रह्माकुमारीज जिला धमतरी , विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता बाबर अध्यक्ष जीजाबाई मराठा महिला मंडल, श्रीमती नम्रता माला पवार पार्षद बांसपारा, चंद्रेश श्रीवास्तव प्रोपाइटर पायनियर फाउंडेशनऑफ़ हायर एजुकेशन मराठापारा थे । कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य गीत तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों ने गुलदस्ते से अतिथि जनों का तथा सभागार में उपस्थित सभी बहनों का स्वागत एवं सम्मान किया।कन्या यशोदा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर आधारित खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सभी अतिथियों ने नारी के व्यक्तित्व, सामाजिक, पारिवारिक राष्ट्रीय और वैश्विक स्थिति एवं भूमिका पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अपने दिव्य उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने आदिकाल से वर्तमान में नारी की सशक्त भूमिका का बखान करते हुए नारी के आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया ताकि आज समाज में मातृ शक्ति अपने आप को असुरक्षित ना महसूस करें। आज केवल बालिकाओं को ही नहीं बल्कि बालकों को भी समुचित शिक्षा एवं संस्कार देना आवश्यक है ताकि हम परिवार में सुख शांति और समृद्धि के साथ-साथ राष्ट्र में राम राज्य लाने में सफल हो सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जीजाबाई मराठा महिला मण्डल द्वारा बीके सरिता बहन का शॉल, श्री फल और स्मृतिचिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।
ब्रह्मा कुमारीज द्वारा सभी अतिथि जनों को ईश्वरी सौगात भेंट की गई तथा पायनियर फाउंडेशन की ओर से उपस्थित सभी मातृ शक्तियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। यह राज योग शिविर प्रतिदिन शाम को 6 से 7 बजे तक दा जी मराठी हायर सेकेंडरी स्कूल में चलेगा. ब्रह्मकुमारी बहनों ने अधिक से अधिक संख्या में वार्ड के सभी नागरिकों से उपस्थित होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक तथा आभार ब्रह्माकुमारी साधना बहन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के भाई बहन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!