Uncategorized

धमतरी में सुखसागर वृद्धजन सदन का शिलान्यास: जरुरत मंद बुजुर्ग को मिलेगा सहारा

समाजसेवी रितुराज पवार की पहल पर शुरू हो रहे इस वृद्धाश्रम का उद्देश्य जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है

धमतरी में समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुखसागर वृद्धजन सदन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।समाजसेवी रितुराज पवार की पहल पर शुरू हो रहे इस वृद्धाश्रम का उद्देश्य जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम आचार्य पं. श्रीहित आकाश महाराज वृन्दावन के पावन सानिध्य में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सुखसागर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए रहने की सुविधा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे वे अपने जीवन का शेष समय सुकून और गरिमा के साथ बिता सकें।इस पहल को क्षेत्र में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक बड़ी सौगात बताया है।वृद्धा सदन के भूमि पूजन में पहुंचे श्रीहित आकाश जी महाराज ने बताया रितुराज फाउंडेशन की ओर से समाज के कल्याण के लिए सुंदर व पुण्य कार्य होते रहे हैं,और सुखसागर वृद्धा सदन को लेकर रितुराज फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। जिसको वाणी में व्यक्त नहीं कर सकते,कोई कोई काम और प्रतिक्रिया ऐसी होती है,जिसको वाणी से नहीं कहा जा सकता, केवल भाव से देखा जा सकता है,और रितुराज पवार ने वाणी और भाव से ऊपर यह कदम उठाया है, जो बच्चे बच्चियों बेटी बहुए अपने वृद्ध माता-पिता को जिन्होंने पाल पोसकर बड़ा किया जो अपने माता-पिता को घर में अकेले छोड़ देते हैं, और निकाल देते हैं, लेकिन वृद्ध आश्रम बनने के बाद सैकड़ो माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।भूमि पूजन में पहुंचे शहर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी युवा नेता सहित अन्य लोगों ने बताया सुखसागर वृद्धा सदन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, सभी माता-पिता के लिए इतनी बड़ी भवन बना रहे हैं, जिसके लिए बहुत खुशी है। आगे कहा वृद्ध जनों के लिए रितुराज फाउंडेशन ने इतनी बड़ी योगदान देकर बिना प्रशासनिक सहयोग से सुखसागर वृद्धा आश्रम का स्थापना कर रहे हैं,जो धमतरी के लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।लोगों ने आगे कहा सुखसागर वृद्धा आश्रम की स्थापना इसलिए कर रहे हैं,ऐसी कोई जरूरतमंद लोगों होते हैं, जिनका कोई भी परवरिश करने वाला तैयार नहीं होता है,अंत में अकेले रह जाते हैं, उनका अकेलापन दूर करने के लिए, परवरिश करने के लिए राहत देने के लिए एक दुआ भरा कार्यक्रम है,जिससे अनेकों की दुआ मिलेगी, लोगों ने आगे कहा कि भूमि पूजन में एक इट ही नहीं रख रहे हैं यह केवल भूमि पूजन नहीं है,रितुराज पवार एक ऐसे स्थान का स्थापना करने जा रहे हैं,जहां ऐसी आत्माएं आएगी जिन्हें कोई आप नहीं है, किसी संबंधों से लेकिन यह ऐसा सम्मान का कार्य है नेक का कार्य है सेवा कार्य है जो आज अंतिम समय लोगों लिया समाज में जो सार्थक दिया है,उसे समाज को ही लौटाएंगेऔर वृद्ध आश्रम बनाकर वापस बनाने का प्रयास करूंगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!