ट्रैफिक सिग्नलों पर ठहरने वाले नागरिकों व यातायात जवानों को राहत देने हेतु की जाना चाहिए छांव की व्यवस्था – मितेश जैन

धमतरी। जन जागरण सेवा समिति धमतरी के मितेश जैन ने कहा कि धमतरी एवं छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए शहर में एक पहल की आवश्यकता है, जिसके तहत प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े नागरिकों एवं यातायात प्रभारी, कर्मचारियों को राहत देने के लिए छांव की व्यवस्था की जानी चाहिए जो पूर्व में जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने करवाया था। गौरतलब है कि दोपहर के समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाने के कारण सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों, पैदल यात्रियों एवं ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, पड़ रहा है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठनों एवं प्रशासन के सहयोग से प्रमुख चौराहों पर शेड (छांव) लगाने की पहल होनी चाहिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लू एवं तेज धूप से बचाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगे कर्मियों को राहत प्रदान करना है। साथ ही, यह प्रयास शहर में जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। इसी प्रकार नागरिकों से अपील है की यातायात नियमों का पालन करें और इस पहल में सहयोग प्रदान करें।

