Uncategorized

जन्मदिन पर महापौर जगदीश रामू रोहरा पहुंचे ब्रह्माकुमारीज, ईश्वरीय वरदानों से हुए भरपूर

तिलक, पगड़ी,माला, साफा और पुष्प गुच्छ भेंट कर ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया सम्मान

जन-जन के सेवा के कार्य को पूर्ण कर सकूं यहीं है ईश्वर से कामना – रामू

धमतरी। जगदीश रामू रोहरा महापौर नगरपालिक निगम धमतरी अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य धाम सिविल लाइंस धमतरी में परमपिता परमात्मा शिव बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे। ब्रह्माकुमारी बहनों ने उनका स्नेहिल हार्दिक अभिनंदन करते हुए तिलक, पगड़ी,माला, साफा और पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सम्मान किया इस अवसर पर ईश्वरीय परिवार के भाई बहनों के साथ मिलकर उन्होंने केक काटकरअपनी खुशी का इजहार किया। अपने उद्बोधन में अपने श्रेष्ठ संकल्पों के साथ परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत कर सभी से शुभ आशीर्वाद लेने की शुभेच्छा को पूर्ण कियाऔर ईश्वर से यही प्रार्थना की कि मैं जन-जन के सेवा के कार्य को पूर्ण कर सकूं और कभी भी मेरे मन में अहंकार ना आए। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के स्वस्थ पर्यावरण निर्माण सुरक्षा तथा संवर्धन अभियान के तहत एक पौधा रोपण कर सहभागिता निभाई। ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने आज की वाणी से उद्धृत परमात्मा के महावाक्य को आज के दिवस के लिए समसामयिक बताते हुए जन सेवा में विघ्न विनाशक बनकर किसी भी प्रकार के कार्य को निमित्त समझकर करने की शुभ प्रेरणा दी। उमंग उल्लासपूर्ण गरिमा मय आयोजन में सभी ने महापौर को हार्दिक बधाई प्रेषित की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!