Uncategorized

छात्रा कुसुमलता ने 12वीं में मेरिट में स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन, लेखराम साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10 वीं -12 वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के राष्ट्रीय समन्वयक एवं तेलंगाना प्रभारी,पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने उत्तीर्ण हुए छात्र- छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। अनुत्तीर्ण हुए बच्चों को निराश न होते हुए पुन: प्रयास करने के लिए अध्ययन करने के लिए कहा। धमतरी जिले से 12 वीं की छात्रा कुसुमलता ने मेरिट में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है जिसके लिए पूर्व विधायक ने उनके माता पिता एवं विद्यालय स्टाफ की सराहना की। एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!