Uncategorized

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विंध्यवासिनी वार्ड में हुआ वृक्षारोपण

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान का माध्यम है - अखिलेश


धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन सामुदायिक भवन,बिलाईमाता मंदिर के पीछे परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित धमतरी के संकल्प के साथ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया। वार्ड पार्षद एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु प्राप्त करने तथा आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर माध्यम है।इस अवसर पर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, डिप्टी कलेक्टर इंद्रादेहरी ,पिसी सरवा ,पार्षद आशा लोधी जगत,कामलेश ठाकुर,शिव नेताम,दिलीप सोनकर गोलू सिन्हा,विनोद ध्रुव,नारा सोनकर,विक्की,वेदनारायन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!