बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें – कविता योगेश बाबर
हायर सेकेंडरी स्कूल रांवा में शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य आतिथि के रुप में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांवा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य देहुती साहू ने की । तत्पश्चात छात्र छात्राओं को पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। अतिथि उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुए श्रीमति बाबर ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव मनाने का मूल उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव एवं जागरूकता को बढ़ाना है इससे अधिक से अधिक संख्या में बच्चे विद्यालय में आएँ प्रवेश लें व शिक्षा अध्ययन करके अपने भविष्य को सुरक्षित एवं शिक्षित बनाएँ उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की आप शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों के मन में अच्छे संस्कार की भावना जागृत करें तथा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि लेकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें अगर आप अपने मन में कोई लक्ष्य निर्धारित कर लें और उसके लिए परिश्रम करें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है आप अपने लक्ष्य तक ज़रूर पहुँच सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपालन पटेल भारती साहू लालचंद साहू माणिक साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति नरसिंग साहू शाला के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार गजेंद्र प्रभारी प्राचार्य केश कुमार सेन बड़ी संख्या में पालकगण एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
