Uncategorized

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं रक्षा के लिए पार्षदगण पहुंचे कलेक्ट्रेट, सभापति के नेतृत्व मे सौंपा ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के सम्मान व हितो की रक्षा हेतु रहेंगे प्रतिबद्ध, अनावश्यक दबाव,नहीं है बर्दाश्त-:कौशिल्या देवांगन


धमतरी। धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे हैं कब्जा तथा अनर्गल बयानबाजी एवं अवैधानिक कृत्य के विरोध की भत्र्सना करते हुए नगर निगम के पार्षदगण सभापति कौशल्या देवांगन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन सौंपकर कर कहा है कि किसी भी जनप्रतिनिधियों के जनप्रतिनिधि के रूप में कर्तव्य के पालन तथा जनहित,धर्महित तथा शहरहित के कार्यों को संपादित करने पर किसी भी प्रकार की अनर्गल बयानबाजी, अनावश्यक दबाव तथा अवैधानिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम के पार्षद गणों ने आगे यह मांग भी की है कि शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक बुढेश्वर महादेव मंदिर की सुचिता, उपयोगिता, तथा पवित्रता को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक कदम उठाए क्योंकि भगवान भोलेनाथ का यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु है जिसके लिए देश के सर्वोच्च न्यायपालिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी धार्मिक संस्थाओं तथा सार्वजनिक ट्रस्टों के हितों की रक्षा हेतु गाइडलाइन जारी किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाने तथा चोरी सहित विभिन्न घटनाएं लगातार घटित हो रही है जिसके संबंध में भी निगम के पार्षद गणों ने जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की है उन्होंने आगे कहा है कि उक्त संदर्भ में आगामी समय में प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तथा गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करके इस महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रदेश सरकार का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित कार्रवाई किए जाने हेतु आग्रह किया जाएगा। सभापति कौशल्या देवांगन के साथ मिलने वाले पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल में हिमानी साहू, अखिलेश सोनकर ,आशा लोधी ,हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर, शैलेश रजक, कुलेश सोनी, पिन्टू यादव , ईश्वर सोनकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!