Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास को मिल रही नई गति – चेतन हिन्दूजा

जिला भाजपा कोषाध्यक्ष ने कहा सुशासन तिहार के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, समस्याओं का निराकरण हेतु शासन-प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रही है


धमतरी । जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशभर के करोड़ों नागरिकों तक पहुंच रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान कैच द रेन जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में लगभग 1.5 करोड़ जल संचयन संरचनाओं के निर्माण का उल्लेखनीय कार्य किया गया है, जिससे जल सुरक्षा को मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही किसानों के हित में धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026-27 के बजट को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता का रोडमैप बताया है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार और नगरीय विकास के क्षेत्र में लगातार निवेश बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समस्याओं का निराकरण हेतु शासन-प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। श्री हिन्दूजा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!