Uncategorized

गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी साहित्य के महान संत व कवि थे- कविता योगेश बाबर

अमेठी में दो दिवसीय मानसगान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता में शामिल हुई जिपं वन सभापति

धमतरी। मानव शक्ति केंद्र अछोटा एवं समस्त ग्रामवासी अमेठी के तत्वाधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन पर्व पर दो दिवसीय भव्य सस्वर मानक गान व व्याख्यान सम्मेलन का आयोजन ग्राम अमेठी में किया गया द्वितीय दिवस समापन समारोह के अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर उपस्थित हुई। उन्होने कहा कि तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान संत व कवि थे रामचरित मानस की रचना उनके द्वारा ही की गई थी तुलसीदास जी को आदि काव्य रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि का अवतार भी माना गया है कि उन्हें राम भक्ति का मार्ग गुरु कृपा के माध्यम से प्राप्त हुआ था।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती केकती अग्रवाल उप सरपंच माणिक राम साहू श्याम सुंदर विश्वकर्मा महेश ध्रुव दिलीप साहू कृष्णा सोरी लाल सिंह चंद्रवंशी शिव प्रसाद भानु राम यादव लोकेश कुंभकार खम्मन साहू फिरतू राम निर्मलकर चैन सिंह एवं बड़ी संख्या में आयोजन समिति के समस्त सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!