जिले के सैकड़ो परीक्षार्थियों ने दिलाई पीएटी, पीवीपीटी परीक्षा
जिले में पीजी कॉलेज व कन्या कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केन्द्र

धमतरी। व्यापंम व्दारा आज धमतरी जिला में पीएटी, पीवीपीटी परीक्षा एक पॉली में प्रात: 10 से 1.15 बजे तक आयोजित की गई। बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में 339 परीक्षार्थी एवं एनआरएम शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में 329 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। उक्त परीक्षा में कुल 672 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा केन्द्र में मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रिानिक उपकरण प्रतिबंधित रहा। उक्त परीक्षा के लिए डॉ.विनोद कुमार पाठक समन्वयक एवं अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी बनाए गये थे। जिला प्रशासन व्दारा उडऩदस्ता दल का भी गठन किया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था उक्त केन्द्रों हेतु की गई थी।
व्यापंम के निर्देशों का कराया गया पालन
परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा कड़े निर्देश जारी किये गये थे। जिनका पालन आज परीक्षा के दौरान कराया गया। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने, कान मे ंकिसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित रहा।

