Uncategorized

निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष जल भराव से छुटकारा हेतु कर रहे हैं निरंतर कवायद

शहर को विकास की ओर अग्रसर करते हुए आम जनमानस को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है प्रथम लक्ष्य-: विजय मोटवानी


धमतरी। आमापारा वार्ड में थोड़े से बरसात हो जाने पर घुटनों तक पानी भर जाने की समस्या से निजात दिलाने के पश्चात नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी अब एक मिशन के तहत दूसरे वार्डो को भी ऐसी समस्या से मुक्त कर आम जनता को राहत देने के लिए निकल पड़े हैं। जिसके अंतर्गत साल्हेवार पारा वार्ड सुगम तालाब के पास से लेकर पटेल गली तक 375 मीटर लंबी आरसीसी नाली जिसकी चौड़ाई 3 फिट है और लागत राशि 24 लाख रुपए से निर्माण कार्य प्रारंभ है जिसको गति देने के लिए धरातल पर स्वयं श्री मोटवानी उतारते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देकर निर्माण एजेंसी को ताकिद किया कि शहर के इस वार्ड में बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा इसे विस्तार देने के लिए यह नाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आगामी समय में देखी जाएगी इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता तथा समय सीमा का समुचित ध्यान रखते हुए वार्ड वासियों की बहु प्रतीक्षित मांग की पूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें श्री मोटवानी ने एक चर्चा में कहा है कि महापौर रामू रोहरा जी के निर्देश में लगातार शहर में विकास के कार्य चल रहे हैं शहर वासियों ने जिस अपेक्षा के साथ 138 साल से भाजपा के नगर निगम के इतिहास को आगे बढ़ते हुए फिर से इस पंचवर्षीय कार्यकाल में हम सारे लोगों को जनप्रतिनिधि के रूप में कमान संभाली है उसे पर खड़ा उतारते हुए शहर वासियों तथा यहां की बुनियादी सुविधाओं को आम जनमानस को उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता ईमानदारी के साथ कार्य किए जाएगा। जिसके लिए वर्षों से परेशानी का सबक बन आमापारा वार्ड की जल निकासी व्यवस्था रोल मॉडल के रूप में प्रयोग में अन्य वार्डों के लिए लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!