Uncategorized

मगरलोड मंडल के भाजपाइयों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, क्षेत्र की मांगो से कराया अवगत

भाजपा मंडल मगरलोड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भाजपा नेता टीआर कंवर के नेतृत्व में मुलाकात की है।इस दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में व्याप्त अनेक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान भाजपा नेताओं ने मगरलोड तहसील में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय की स्थापना,मेघा मोहदी सिंगपुर दुगली के स्वीकृत मार्ग जो फारेस्ट क्लीयरेंस के चलते रुके हुए कार्य को तत्काल क्लियर कराकर कार्य प्रारंभ करने मांग की गई, प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित मगरलोड पठार सरईरूख होते हुए सिंगपुर जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मांग की गई,सिंगपुर में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग, ग्राम खिसोरा में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल खोलने की मांग एवं खिसोरा में दस बिस्तर अस्पताल की मांग सहित क्षेत्र में व्याप्त अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।इस दौरान जिला भाजपा के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजपा मंडल मंगरलोड के अध्यक्ष विजय यादव,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन,सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव,परसवानी के सरपंच झनेंन्द्र साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!