Uncategorized

शहर के सड़कों की सेहत तीन महीने में होगी दुरस्त:-रामू रोहरा

जनमानस को राहत देने लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष की पहल पर राशि स्वीकृत, महापौर ने लगाई मुहर

आगामी समय में बुनियादी सुविधाओं को आगे बढ़ाने और भी विकास कार्य होंगे उपलब्ध -: विजय मोटवानी

धमतरी। शहर के 40 वार्डों में सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर विकास के कार्य शहर में चल रहे हैं नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की पहल पर 26 लाख 82 हजार रुपए की लागत से मरम्मत किए जाने हेतु टेंडर जारी कर दिए गए, जनहित के इस गंभीर एवं महत्वपूर्ण समस्या को देखते हुए वार्ड के जनप्रतिनिधि पार्षदों को राहत दिए जाने हेतु महापौर रामू रोहरा ने उक्त कार्य पर तुरंत मुहर लगाते हुए श्री मोटवानी सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किये है कि पार्षदों की सहमति तथा उनके भौतिक निरीक्षण के पश्चात ही इन कार्यों को अंतिम रूप धरातल पर दिया जाना सुनिश्चित किया जावे। जिससे आगामी 3 माह के अंदर में सड़कों के गड्ढों से आम जनता को निजात मिल जाएगी, पार्षदों ने निरीक्षण किया गौरतलब है कि बारिश से पूर्व से ही पार्षद गण तथा आम जनमानस द्वारा नगर निगम प्रशासन का इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था क्योंकि सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी तो होती थी लेकिन इसे दुर्घटनाओं की आशंका भी बन गई थी जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा विभागीय इंजीनियरों एवं जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की बैठक सलाहकार समिति/विभागीय सदस्य गणों (पार्षदगण) पिंटू यादव कुलेश सोनी , मेघराज ठाकुर ,हेमंत बंजारे,ईश्वर सोनकर, नम्रता पवार, चंद्रभागा साहू, उमाबाई कोमल सर्वा राकेश चंदवानी के साथ योजना बनाकर आने वाले समय में होने वाले प्रमुख तीज त्योहारों स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी,नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, गुरु नानक जयंती से पूर्व जन मानस को राहत देने के दृष्टिकोण से यहां निर्णय लिया गया था कि सड़कों की मरम्मत अति आवश्यक है जिस पर सहमति बनाते हुए यहां राशि स्वीकृत प्रदान करते हुए कार्य रूप में पारिणित हो गई है।
शहर विकास के साथ ही बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर है महापौर व लोकनिर्माण विभाग अध्यक्ष

महापौर रामू रोहरा शहर विकास के साथ ही बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर है। इसलिए जनहित की मांगो को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरा कर शहरवासियों को राहत दिलाने के निर्देश दिये है। वहीं विजय मोटवानी ने कहा है कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को सरलता एवं सुगमता पूर्वक आम जनमानस को विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। सड़क मरम्मत कार्य समय सीमा व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!