Uncategorized

धमतरी को मिली सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एम्बुलेंस की सौगात, 16 जुलाई को होगा लोकार्पण

समाजसेवी अमित नंदकिशोर अग्रवाल व विकास सिंह (सन्नी) द्वारा रितुराज पवार फाउंडेशन के माध्यम से सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एम्बुलेंस धमतरी को किया जा रहा है समर्पित

धमतरी- शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है। समाजसेवी अमित नंदकिशोर अग्रवाल एवं विकास सिंह (सन्नी) द्वारा रितुराज पवार फाउंडेशन के माध्यम से सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एम्बुलेंस धमतरी को समर्पित की जा रही है। इस एम्बुलेंस का लोकार्पण समारोह 16 जुलाई को शाम 5:30 बजे गौशाला, विध्यवासिनी मंदिर के पीछे, धमतरी में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर रामु रोहरा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा तथा फाउंडेशन के प्रमुख रितुराज पवार ,पुलिस कप्तान भावना पांडे, विध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आंनद पवार सहित गौशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी,अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, डिफिब्रिलेटर, फर्स्ट एड किट तथा प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा रहेगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं, हृदयाघात एवं अन्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने में मदद करना है। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को यह सेवा निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।
समाजसेवी अमित नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि धमतरी केवल उनकी जन्मभूमि,कर्मभूमि ही नहीं, बल्कि उनका परिवार है। यहां के लोगों का स्नेह और विश्वास ही उन्हें लगातार समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रत्येक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार समय पर उचित चिकित्सा सुविधा या एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। इसी सोच के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस का उद्देश्य केवल मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें आवश्यक जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यदि इस पहल के माध्यम से किसी एक भी व्यक्ति का जीवन बचाने में सफलता मिलती है, तो इसे वे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानेंगे।
अमित अग्रवाल ने कहा कि यह सेवा समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए। उन्होंने विश्वास जताया कि रितुराज पवार फाउंडेशन इस एम्बुलेंस का संचालन पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने शहरवासियों से भी इस जनसेवा अभियान में सहयोग देने और जरूरतमंदों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने की अपील की।
वहीं
समाजसेवी विकास सिंह (सन्नी) ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था होती है। आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना कई बार जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होता है। इसी सोच के साथ रितुराज पवार फाउंडेशन के माध्यम से सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एम्बुलेंस की शुरुआत की जा रही है।विकास सिंह ने कहा कि रितुराज पवार फाउंडेशन लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और यह पहल भी उसी सेवा भावना का विस्तार है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह वेंटिलेटर एम्बुलेंस धमतरी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरक्षक सुविधा साबित होगी। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
दानदाताओ ने बताया कि उन्हें यह सेवा कार्य करने की प्रेरणा रितुराज पवार के समाजसेवा के कार्यो से इली है ,उनके आदर्शों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की जा रही है ,
बहरहाल रितुराज पवार फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इस जनहितकारी पहल के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्बुलेंस का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!