Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन: छात्रहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ फूटा गुस्सा

देशव्यापी छात्रहित के विरोध प्रदर्शनों के दौरान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बर, अलोकतांत्रिक और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में आज धमतरी के गांधी मैदान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्षद्वय योगेश शर्मा और गौतम वाधवानी के संयुक्त नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को दुर्भावनापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार की इस तानाशाही नीति और विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमितताओं और उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफ आई आर और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेनें की मांग करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, जिला उपाध्यक्ष वसीम कुरैशी, सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री विक्रांत शर्मा, योगेश लाल, विक्रांत पवार, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमिंदर छाबड़ा, कन्हैया सोनी, सकील अहमद गुड्डा, जिला सचिव रामनाथ यादव, राजेश पांडे, गुरु गोपाल गोस्वामी, सलीम तिगाला, पार्षद पूर्णिमा रजक, पूर्व पार्षद लुकेश्वरी साहू, कुशल देवांगन, रमेश देवांगन, गजानंद रजक, शैलेंद्र दीवान, उदित नारायण साहू, नवीन गजेंन्द्र, अविनाश मारोठे, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चंद्रहास साहू, तारिक रज़ा कादरी, देवेन्द्र देवांगन, तेजराम सिन्हा, वतांजलि गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!