Uncategorized

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाकर डर राहुल ठाकुर ओजस्वी नर्सिंग होम ने पेश की मिसाल

धमतरी। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए डॉ. राहुल ठाकुर एवं ओजस्वी नर्सिंग होम ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा नूतन हाई स्कूल, सिहावा रोड के दो जरूरतमंद विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की स्कूल फीस 13,750 रुपये वहन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. राहुल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। यदि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को समय पर सहयोग मिले तो वे भी अपने सपनों को साकार कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “हेल्प टू बेनिफिट अदर्स . लेटस मेक द चेंज .” तथा “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।” यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।
डॉ. राहुल ठाकुर ने कहा कि एक छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। यदि समाज के अधिक से अधिक लोग ऐसे प्रयासों से जुड़ें, तो कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
इस प्रेरणादायी कार्य के लिए श्रीमती रंजना ठाकुर का विशेष सहयोग एवं योगदान भी उल्लेखनीय रहा, जिनके प्रति संस्थान ने विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!