Uncategorized

महंत घासीदास वार्ड में बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ नीलेश लुनिया ने उठाया क्रिकेट का लुफ्त

धमतरी। महंत घासीदास वार्ड में आयोजित बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के युवा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने मैदान में उतरकर कैच पकड़े, बल्लेबाजी का आनंद लिया तथा हंसी-ठिठोली करते हुए खेल भावना को बढ़ावा दिया। मंत्री का सहज और मिलनसार अंदाज उपस्थित लोगों को खूब पसंद आया।इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नीलेश लूनिया भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री के साथ क्रिकेट का लुफ्त उठाया. युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, वार्डवासी और युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!