Uncategorized

पॉस्को प्रकरण में आरोपी को दिलाई को आजीवन कारावास की सजा: प्रभावी विवेचना एवं पैरवी से पीड़िता को मिला न्याय

उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसपी करेंगी उप निरीक्षक मानिकपुरी को पुरस्कृत

धमतरी पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप पॉस्को एक्ट के एक प्रकरण में आरोपी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। प्रकरण में आरोपी को दोषसिद्ध पाए जाने पर न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक श्रीमती सरिता मानिकपुरी द्वारा की गई थी। उनके द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया गया, जिसके फलस्वरूप आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाने में सफलता मिली।
बाल अपराधों के प्रति धमतरी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ-साथ पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय द्वारा उप निरीक्षक श्रीमती सरिता मानिकपुरी को सेवा पुस्तिका में ईनाम देकर किया जायेगा पुरस्कृत।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!