बदमाश ने देर रात 3 टू व्हीलर में लगाई आग,थाना में शिकायत

धमतरी- मिली जानकारी के अनुसार धमतरी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आमापारा वार्ड में अज्ञात बदमाश ने तीन टू व्हीलर में आग लगा दी,आग लगने के बाद आसपास लोग बदबू आने पर घर से बाहर निकल कर देखे तो आग भीषण रूप ले चुकी थी। आनन -फानन में आसपास के लोगों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया,और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश को लेकर तीनों गाड़ियों को आग के हवाले किया गया होगा।
वाहन मालिक विकास मीनपाल ने बताया खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। तभी देर रात पड़ोस के लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी,कि उनके मोटरसाइकिल को किसी ने आग लगा दिया है।घर से बाहर निकलने के बाद देखा कि मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गया है।आनन फनन में पड़ोसियों के मदद से आग पर काबू पाया बताया गया कि दो टू व्हीलर पूरी तरह से जल गया है। एक अन्य गाड़ी आग के चपेट में आया है। इस मामले को लेकर थाना सिटी कोतवाली में शिकायत की गई है।बताया कि मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया गया है।
