Uncategorized

भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय ने बोड़रा (डी) में लगाया एक पेड़ मां के नाम

मर्कट धाम में रूद्राभिषेक कर,समाज के सुख - समृद्धि हेतु की विशेष प्रार्थना

 

धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा ग्राम बोडरा (डी) में सावन के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पवित्र अवसर पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण जैसे पवित्र कार्य को संपादित करने की प्रेरणा की प्रेरणा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाज को दी गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया है श्री मोदी ने मानव जीवन के सर्वाधिक पवित्र एवं शाश्वत संबंध मां के प्रति आस्था एवं श्रद्धा प्रकट करने के लिए वृक्षारोपण के पुनीत कार्य को गति देते हुए आगे बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जलवायु विषमता के संकट से उबरने का एक सार्थक प्रयास बताया गया है। इस अवसर पर वृक्षारोपण से पूर्व श्री साय द्वारा तालाब के किनारे मर्कट धाम में स्थित शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना करते हुए समाज के सुख शांति समृद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!