Uncategorized

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में पूजा-अर्चना कर मनाया गया नागपंचमी पर्व

नाग पंचमी भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, साथ-साथ प्रकृति और जीव जंतुओं के प्रति करुणा एवं संरक्षण का संदेश भी देता है- विनोद पांडेय

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में नाग पंचमी के अवसर पर नागपंचमी पर्व पूजा-अर्चना कर मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नाग के छायाचित्र पर पुष्प माला व गुलाल लगाकर पूजा-अर्चना की। नाग पंचमी पर विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों से मिट्टी के नाग बनाकर लाए। बच्चों ने भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने नाग पंचमी पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि नाग पंचमी हमारे भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें श्रद्धा के साथ-साथ प्रकृति और जीव जंतुओं के प्रति करुणा एवं संरक्षण का संदेश भी देता है। नाग पंचमी का त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाई जाती है नाग खेतों में चूहा और अन्य जीवों की संख्या को नियंत्रित कर हमारी फसल को सुरक्षित रखने में सहायता करते हैं। इसलिए हमें जीव जंतु के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पौराणिक कथाओं में भगवान श्री कृष्णा और कालिया नाग की कथा प्रसिद्ध है। श्री कृष्ण ने यमुना नदी को कालिया नाग के विष से मुक्त किया और उसे यह संदेश दिया कि प्रकृति में सभी जीवो का अपना स्थान है। यह कथा हमें साहस, धर्म और प्रकृति के संतुलन का संदेश देता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश सोनी, घनश्याम शर्मा, आदित्य दुबे, रत्नेश तिवारी, राजेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, भुनेश्वरी देवांगन, ममता तिवारी, कल्पना माने, मनीषा अंकमवार, हेमलता देवांगन, रूमानी कुरैशी, ज्योति सोनी, शीतल सोनी, दीपिका पटेल, प्रिया शर्मा, पायल नामदेव, अल्फिया शेख, भावना कहार, मुक्ति तिवारी, ज्ञानेश्वरी धीवर, मोनिका बांधे, हिमानी सोना एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!