Uncategorized

प्रदेश का ऐसा पहला जेल जहां खुलेगा आईटीआई:ओपन जेल, बेमेतरा और अन्य जेलों में निरुद्ध कैदियों को निशुल्क कौशल विकास के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण,हुआ एमओयू

17 अगस्त को मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं एवं जन शिक्षण संस्थान रायपुर के मध्य (एमओयू) निष्पादित हुआ।
एमओयू के अनुसार ओपन जेल, बेमेतरा और अन्य जेलों में निरुद्ध कैदियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास प्रशिक्षण के उपरांत कैदियों को असेसमेंट उपरांत सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया जाएगा। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), अमित शांडिल्य (एआईजी, जेल) एवं अतुल सिंह (डायरेक्टर, जन शिक्षण संस्थान) भी उपस्थित थे।

*ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा आईटीआई*

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ओपन जेल बेमेतरा में आईटीआई एक्सेस दिया जाकर, आईटीआई खोला जाएगा। प्रथम चरण में फेब्रिकेशन ट्रेड खोला जाएगा। फेब्रिकेशन ट्रेड में वेल्डिंग, मेटल कटिंग, शेपिंग इत्यादि सम्मिलित हैं। तत्पश्चात अन्य ट्रेड (व्यवसाय) भी खोले जाएंगे। इस पहल से बंदियों को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में अभी किसी भी जेल में आईटीआई संचालित नहीं है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!