Uncategorized

विष्णु देव साय सरकार गरीबों के राशन पर डाल रही है डाका – दीपक सोनकर


धमतरी। निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा अंत्योदय राशन कार्डधारियों को पिछले चार महीनों से शक्कर नहीं मिल रही है। सरकार की योजना में पात्र परिवारों को हर महीने 1 किलो शक्कर देने का प्रावधान है, लेकिन गरीब हितग्राहियों को उनके हक की शक्कर से वंचित किया जा रहा है। एक तरफ सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है, वहीं दूसरी ओर राशन दुकानों में गरीब परिवारों को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है। चार महीने तक शक्कर नहीं मिलना बेहद गंभीर मामला है। सरकार तत्काल इसकी जांच कराए, राशन दुकानों में उपलब्ध स्टॉक और वितरण का रिकॉर्ड सार्वजनिक करे तथा जिन हितग्राहियों को शक्कर नहीं मिली है, उन्हें बकाया शक्कर उपलब्ध कराई जाए। गरीब के राशन में किसी भी तरह की कटौती या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सरकार ने जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी तो इस मुद्दे को लेकर जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!