श्री राम हिन्दू संगठन के तत्वावधान में 4 सितंबर को घड़ी चौक पर होगा भव्य दही हांडी उत्सव
विजेता गोविंदा टोली को 51,000 नगद, ग्रीस लगे पाइप पर रखी हांडी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को 7,100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी की जाएगी प्रदान

धमतरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राम हिन्दू संगठन, धमतरी के तत्वावधान में आगामी 4 सितंबर 2026 को शहर के घड़ी चौक में भव्य प्रदेश स्तरीय दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न जिलों से आने वाली गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी और अपनी प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन करेंगी।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और दही हांडी की पारंपरिक संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिलेगा। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए लाइव डी जे धुमाल, लेजर लाइट शो, आतिशबाजी एवं अन्य विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
आयोजन का मुख्य आकर्षण क्रेन के माध्यम से लटकाई गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता गोविंदा टोली को 51,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं ग्रीस लगे पाइप पर रखी हांडी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को 7,100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।आयोजन में पुरस्कार सहयोग के रूप में श्रीमती कौशल्या देवांगन, श्रीमती हिमानी भागवत साहू,अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे एवं निलेश लुनिया का योगदान रहेगा।
श्री राम हिन्दू संगठन, धमतरी ने शहरवासियों एवं जिले के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और कृष्ण भक्तों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
