सिंध गरबा नाइट में सफेद परिधान में सजी महिलाओं ने की माता की आराधना

धमतरी। सिंध गरबा नाइट में सिंधी समाज की करीब 400 महिलाएं, युवतियां और बच्चे माता की भक्ति में गरबा कर रहे हैं। सिन्हा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर रामू रोहरा एवं सर्व समाज अध्यक्ष महेश रोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलर थीम प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी सफेद परिधानों में शामिल हुए, जिससे पूरा ग्राउंड आकर्षक नजर आया। प्रतियोगिता में किड्स गर्ल्स वर्ग में ईशानी चावला एवं यशिका खटवानी, किड्स बॉय वर्ग में भव्य डोडवानी, गर्ल्स वर्ग में डिंपल नोटवानी एवं प्राची तेजवानी, बहू वर्ग में जानवी चिमनानी एवं ईशा मूलवानी तथा 45 प्लस वर्ग में रीता धामीचा एवं कोमल पाहुजा ने बंपर प्राइज जीते।
सिंध गरबा नाइट की विशेषता है कि इसमें सिंधी समाज की महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में गरबा करती हैं। आयोजन को सफल बनाने में समाज प्रमुख चंदू जसवानी, उनकी टीम और सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सहित अनेक सदस्य जुटे हैं। प्रतियोगिता में अमित जायसवाल, पल्लवी जायसवाल एवं पिंकी खंडेलवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


