Uncategorized

युथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

दिवाली के महत्व और सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश

डालते हुए दी गई सभी को पर्व की शुभकामनाएँ

धमतरी। युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की धमतरी इकाई द्वारा हर्षोल्लास के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्यों द्वारा रंगोली सजाकर एवं आतिशबाजी (पटाखे) के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। ?इस अवसर पर डॉ. अनंत दीक्षित ने दिवाली के महत्व और इसकी सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात भीखम लाल सिन्हा ने अपने हास्य चुटकुलों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को खूब गुदगुदाया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। मनोरंजन की इसी कड़ी में काजल मुंजवानी ने विभिन्न रंगारंग गेम्स का आयोजन करवाया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने मिलकर गाने गाए और डांस कर उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। हँसी-ठहाकों, संगीत और आपसी सौहार्द के बीच यह दिवाली मिलन समारोह सुरुचिपूर्ण रात्रिभोज (डिनर) के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन हुकुमचंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव, डॉ. अनंत दीक्षित, योगेश गुप्ता, सुबोध महावर, व्यंकटेश साहू, धनंजय सोनकर, मनीष चंद्राकर, प्रो. पी.सी. चौधरी, डॉ. कृति सुबोध महावर, डॉ. भूपेंद्र साहू, दीक्षा साहू, पूजा साहू, काजल मुंजवानी, गीता सिन्हा, हेमंत डेकाटे,गोपाल ताम्रकार, सोना चंदवानी, माधवी लता, रंजना साहू,राधेश्याम अग्रवाल, रमेश मिन्नी, रवि कृष्णानी, एकता सिंह, टिक्की निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!