Uncategorized

युवा तरुणाई के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण : पं. राजेश शर्मा

सेमरा बी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों के साथ हुआ मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

सेमरा बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण ग्राम सेमरा बी में राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयंसेवकों, बालिकाओं एवं ग्रामीणजनों के साथ किया गया। इस अवसर पर पं. राजेश शर्मा ने कहा कि युवा तरुणाई के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनने और उनसे प्रेरणा लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा बालक-बालिकाओं, जनसामान्य एवं ग्राम सेमरा बी के राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े साथियों के साथ मन की बात का श्रवण करना एक त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के समान रहा। यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान पं. राजेश शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि **“नशा नाश की जड़ है।”** उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का वंदन और पूजन होता है, वहां देव शक्तियां स्वयं विराजमान होती हैं। उन्होंने कहा कि कल सदन में नारी शक्ति को वंदन करने से संबंधित विधेयक आने वाला है और आज भारत सहित हमारे क्षेत्र की ऊर्जावान बालिकाओं, जो नारी शक्ति का स्वर्णिम एवं सशक्त भविष्य हैं, के बीच नारी सम्मान और सशक्तिकरण की बात करना गर्व का विषय है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सार्वजनिक संस्थाओं एवं कानून निर्माण से जुड़ी संस्थाओं में भी 33 प्रतिशत नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे महिलाएं राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।

इस अवसर पर मिश्रीलाल पटेल, केशव साहू, जनपद उपाध्यक्ष राधिका साहू, पूर्व सरपंच, सहकारी समिति झुरानवागांव के नवनिर्मित अध्यक्ष यादराम साहू, यशपाल साहू, मनीष राजपूत, पुराण जांगड़े, पीतांबर सिन्हा, कार्तिक राम एवं तुषार कुमार साहू सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!